डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, आईपीएस, कलाकार; बिहार चुनाव 2025 के समर में ये हस्तियां मैदान में

डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, आईपीएस, कलाकार; बिहार चुनाव 2025 के समर में ये हस्तियां मैदान में

संक्षेप:

Bihar Election: छह पूर्व आईपीएस अधिकारी मैदान में उतरे हैं। प्रख्यात गायिका मैथिली ठाकुर , गायक विनय बिहारी, खेसारी लाल यादव, आईपीएल शिवदीप लांडे ताल ठोक रहे हैं।

Oct 17, 2025 09:26 am ISTSudhir Kumar हिन्दुस्तान, सुमित, पटना
share

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव में में इस बार राजनीति के सियासी चेहरों से इतर कई पेशेवर भी अखाड़े में ताल ठोक रहे हैं। इनमें पूर्व आईपीएस, आईआरएस से लेकर डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर, इंजीनियर और मशहूर गायिका तक शामिल हैं। राजनीतिक दलों ने नेता, कार्यकर्ता एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि के अलावा अपने-अपने क्षेत्रों में पहचान बना चुके चेहरों को भी मौका दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गठबंधन की मजबूरियों के चलते एनडीए और महागठबंधन में इन पेशेवरों की संख्या कम रही, लेकिन जनसुराज सहित अन्य छोटे दलों ने बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवारों को मौका दिया है। कई तो निर्दलीय भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। छह पूर्व आईपीएस अधिकारी मैदान में उतरे हैं। इनमें बिहार पुलिस के डीजी पद से रिटायर सुनील कुमार दूसरी बार जदयू के टिकट पर मैदान में हैं। असम-मेघालय कैडर के पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा बक्सर से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए हैं। हिमाचल कैडर में एडीजी रैंक के अफसर रहे जयप्रकाश सिंह और बिहार पुलिस में डीजी रैंक से सेवानिवृत्त आरके मिश्रा को जनसुराज ने क्रमश: छपरा और दरभंगा से उम्मीदवार बनाया है।

read moreये भी पढ़ें:
नीतीश कुमार को मिलेगा एक और मौका? अमित शाह और गडकरी के बयान से सस्पेंस

शिवदीप लांडे अररिया और जमालपुर से

आईजी से वीआरएस लेकर शिवदीप लांडे निर्दलीय ही अररिया और जमालपुर विधानसभा सीट से ताल ठोक रहे हैं। कर्नाटक के पूर्व डीजीपी बीके रवि को कांग्रेस ने रोसड़ा (सु) से टिकट दिया है। भाजपा ने प्रधान आयकर आयुक्त पद से वीआरएस लेने वाले सुजीत कुमार सिंह को गौरा बौराम से उम्मीदवार बनाया है। नोखा से सेवानिवृत्त डीएसपी नसरुल्ला खां उम्मीदवार हैं। जनसुराज ने सर्वाधिक 16 चिकित्सकों को टिकट दिया है। इनमें आईजीआईएमएस (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान) के पूर्व निदेशक डॉ. अरुण कुमार, रिटायर मेडिकल ऑफिसर डॉ. शशिशेखर सिन्हा, वरिष्ठ शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. लाल बाबू प्रसाद, गया जी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार आदि शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
बिहार में 15 सीटों पर लड़ेगी VIP, मुकेश सहनी आज पर्चा भरेंगे; राज्यसभा का भी ऑफर

वकील, डॉक्टर ताल ठोक रहे

भाजपा ने बिहारशरीफ से डॉ. सुनील कुमार को फिर उतारा है। बाढ़ से मेडिकल प्रैक्टिशनर डॉ. सियाराम सिंह को टिकट मिला है। परबत्ता से डॉ. संजीव कुमार और महुआ से मुकेश रौशन राजद के पुन: उम्मीदवार बने हैं। अधिवक्ता कोटे से जनसुराज ने बिहार सरकार के महाधिवक्ता रहे यदुवंश गिरी सारण के मांझी विधानसभा, जबकि भागलपुर दंगा केस लड़ने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता अभयकांत झा को भागलपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता रत्नेश कुशवाहा पटना साहिब से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

मैथिली ठाकुर, खेसारी लाल, विनय विहारी, रितेश रंजन मैदान में

राजनीतिक दलों ने कई कलाकारों को भी मौका दिया है। प्रख्यात गायिका मैथिली ठाकुर को भाजपा ने अलीनगर से पहली बार, जबकि गायक विनय बिहारी को फिर से लौरिया से उम्मीदवार बनाया है। जनसुराज ने गायक सह अभिनेता रितेश रंजन पांडेय को करगहर, छपरा से राजद ने भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव को मैदान में उतारा है। कांटी से ई. अजीत कुमार, बाराचट्टी से ई. हेमंत पासवान और अलौली से अभिशांक कुमार इंजीनियरिंग विधा से जुड़े हैं। जमुई से भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटर हैं। कुम्हरार से जनसुराज के उम्मीदवार केसी सिन्हा ख्याति प्राप्त गणितज्ञ और पूर्व कुलपति रह चुके हैं। कई प्रोफेसर-शिक्षक भी सेवानिवृत्ति के बाद या नौकरी छोड़ कर चुनाव मैदान में उतरे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
नीतीश की जेडीयू ने गोपाल मंडल समेत 7 विधायकों का टिकट काटा, 37 फिर से मैदान में
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।