Hindi NewsBihar NewsDo you want to pass give 3,000 BRA Bihar University Muzaffarpur racket of extortion
हैलो! आप पास होना चाहते हैं? 3 हजार लगेंगे; BRA बिहार यूनिवर्सिटी के नाम पर उगाही का खेल

हैलो! आप पास होना चाहते हैं? 3 हजार लगेंगे; BRA बिहार यूनिवर्सिटी के नाम पर उगाही का खेल

संक्षेप:

बीएड में दाखिले के नाम पर कई छात्रों से ठगी की जा रही है। बीआरएबीयू में चार वर्षीय बीएड की प्रवेश परीक्षा का यह मामला है। कई परीक्षार्थियों ने विवि प्रशासन से इसकी शिकायत की है।

Nov 23, 2025 11:09 am ISTSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

हैलो, राजपाल से बात हो रही है। मैं बीआरए बिहार विवि से बोल रहा हूं। आपने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड परीक्षा दी थी ना? आपका नाम सूची में अनुत्तीर्ण वाले में है ना? अब दूसरी लिस्ट जारी हो रही है। क्या आप अपना नाम उत्तीर्ण में देखना चाहते हैं...? इतना सुनते ही छात्र बोल पड़ता है- जी...जी...सर। इसके बाद छात्र को कहा गया कि इसमें पैसे खर्च होंगे, कर सकोगे? यह पूछने पर कि कितना लगेगा सर? उधर से जवाब मिला- तीन हजार लगेंगे। छात्र के यह कहने पर कि मैं यकीन कैसे करूं सर। क्रोधित स्वर में जवाब मिला कि बाबू मैं तुम्हारा रॉल नंबर, सबकुछ बता रहा हूं ना? 1500 अभी लगेगा, सूची भेजेंगे इसके तुरंत बाद 1500 रुपये देने होगें। सेकेंड लिस्ट अभी जारी हो रही है। चेक कर लीजिए...। अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण कराने के लिए 3 से 10 हजार तक की राशि मांगी जा रही है। अब तक दर्जनभर परीक्षार्थियों को ऐसी कॉल आ चुकी है। फोन करने वालों ने नाम अलग-अलग बताए हैं। किसी ने अपना नाम करण तो किसी ने रेहान बताया है। ट्रू कॉलर पर एक नंबर डालने पर नाम की जगह बीआरए बिहार विवि दिख रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीएड में दाखिले के नाम पर कई छात्रों से ठगी की जा रही है। बीआरएबीयू में चार वर्षीय बीएड की प्रवेश परीक्षा का यह मामला है। शनिवार को कई परीक्षार्थियों ने विवि प्रशासन से इसकी शिकायत की है। बीएड की औपबंधिक चयन सूची जारी हो चुकी है। इसमें उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण दोनों तरह के छात्र-छात्राओं के नाम हैं। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार होना है। इस औपबंधिक चयन सूची में शामिल छात्रों को फोन कर पास कराने और मेरिट में शामिल कराने को लेकर पैसे मांगे जा रहे हैं। 26 नवंबर से चार वर्षीय बीएड में दाखिला शुरू होना है। ऐसे में जो डिस्कवालिफाइड में दिख रहे हैं, उनके पास लगातार कॉल आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:गवर्नर के आदेश की धज्जियां,4 माह बाद भी 10 हजार रिजल्ट पेंडिंग; कब सुधरेगा BRABU

मिलकर क्या करना है, ऑनलाइन पैसे भेजिए

ऐसे ही एक कॉल के जवाब में शनिवार को एक छात्र ने कॉल किया। पैसा हो गया है सर, काम हो जाएगा ना? अभी तो पांच हजार ही हो पाया है। आप विवि में ही हैं? गेट पर आइए ना। सर, आपका नाम तो मो. आलम दिखा रहा है। छात्र के इतना कहने पर झल्लाते हुए जवाब आया- संडे को बंद रहता है, मंडे को लिस्ट जारी हो जाएगा, करवाना है तो पैसे ऑनलाइन भेजो। छात्रों ने कहा कि जो अनुत्तीर्ण हैं, उनके पास रॉल नंबर बताते हुए कॉल आ रहा है। छात्रों ने कहा कि जो सूची जारी की गई है, उसमें रॉल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है। विवि परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि विवि को भी इसकी सूचना मिली है। छात्र इस तरह के झांसे में नहीं आए। इसकी जांच करवाई जा रही है। विवि का नामांकन पारदर्शी तरीके से हो रहा है।

ये भी पढ़ें:कॉलेज का ठिकाना नहीं, दे दिया अनुभव प्रमाणपत्र; नौकरी भी लग गई, अब मचा हड़कंप
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।