Video: पीएम मोदी को भावुक देख रो पड़े दिलीप जायसवाल, आंसू पोछते दिखे बिहार बीजेपी अध्यक्ष

By sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम में बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भावुक हो गए, और आंसू पोछते दिखे। दरअसल इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी की मां पर की गई टिप्पणी को लेकर मोदी जवाब दे रहे थे, इस दौरान वो भी काफी भावुक दिखे।  

Video: पीएम मोदी को भावुक देख रो पड़े दिलीप जायसवाल, आंसू पोछते दिखे बिहार बीजेपी अध्यक्ष

बिहार को जीविका बैंक की सौगात देने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी भावुक दिखे। पीएम अपनी दिवगंत मां पर की गई अभद्र टिप्पणी से आहत दिखे। जो बीते महीने इंडिया अलायंस की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से की गई थी। पीएम मोदी आपत्तिजनक टिप्पणी का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा। वहीं इस कार्यक्रम को सुनने के दौरान बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी रो पड़े। वो भी काफी भावुक हो गए, और आंखों से आंसू पोछते नजर आए।

इस दौरान जायसवाल के अलावा कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोग भी भावुक दिखे, महिलाएं भी अपने आंसू नहीं रोक पाई। आपको बता दें मंगलवार को वर्चुअली पीएम मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया।

ये भी पढ़ें:
छठी मैया से माफी मांगे कांग्रेस और आरजेडी, मां की गाली पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
मेरी मां ने अपने लिए एक साड़ी तक नहीं खरीदी थी, गालियों पर भावुक हुए पीएम मोदी
कांग्रेस-RJD के मंच से मां की गाली पर PM का जवाब, वे तो राजनीति में भी नहीं थीं

इस मौके पर उन्होने कहा कि मेरी मां को गाली दी गई, ये मेरी मां का अपमान नहीं है। ये देश की मां, बहन, बेटी का अपमान है। पीएम मोदी ने कहा- "मां हमारा संसार है। मां हमारा स्वाभिमान है। इस संस्कार संपन्न बिहार में कुछ दिन पहले जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ़ मेरी मां का अपमान नहीं हैं। ये देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है।

ये भी पढ़ें:
राहुल-तेजस्वी के स्वागत में बने मंच से मोदी को मां की गाली दी गई, वीडियो वायरल
पीएम मोदी को गाली देने वाला रिजवी है ओवैसी का फैन? NRC पर कर चुका है आंदोलन

पीएम मोदी को मां की गाली देने के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद बुलाया गया है। बीजेपी समेत एनडीए के सहयोगी दलों के नेता और महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी। ये बंदी सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। इस दौरान बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजद और कांग्रेस के द्वारा पीएम की मां पर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल कराया गया है, इससे पूरा बिहार शर्मसार है।

Loading videos...

और देखें

Loading videos...

और देखें

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख