Digha  Seat Result: दीघा में BJP के संजीव चौरसिया की बंपर जीत, CPIML की दिव्या गौतम हारीं

Digha Seat Result: दीघा में BJP के संजीव चौरसिया की बंपर जीत, CPIML की दिव्या गौतम हारीं

संक्षेप:

Digha Chunav Result: पटना जिले की दीघा विधानसभा सीट बीजेपी के संजीव चौरसिया 59079 वोटों से जीत गए हैं और सीपीआई (एमएल) की दिव्या गौतम को हार झेलनी पड़ी।

Nov 14, 2025 07:01 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, दीघा
share

Digha Chunav Result : पटना जिले की दीघा विधानसभा सीट पर बीजेपी के संजीव चौरसिया 59079 वोटों से जीत गए हैं। इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी(BJP) के संजीव चौरसिया और महागठबंधन की तरफ से सीपीआई (एमएल) की उम्मीदवार दिव्या गौतम के बीच था। हालांकि दिव्या गौतम को इस बार हार झेलनी पड़ी है। साल 2008 के परिसीमन के बाद बनाए गए इस क्षेत्र में पहला चुनाव साल 2010 में हुआ था जिसमें जेडीयू की उम्मीदवार पूनम देवी ने बाजी मारी थी। हालांकि इसके बाद लगातार दो बार से बीजेपी ही इस सीट पर दर्ज करती आई है। साल 2015 और 2020 में भी बीजेपी के संजीव चौरसिया ने ही जीत का परचम लहराया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

Digha Assembly Seat Result LIVE 2025, 19.00: पटना जिले की दीघा विधानसभा सीट बीजेपी के संजीव चौरसिया 59079 वोटों से जीत गए हैं और सीपीआई (एमएल) की दिव्या गौतम को हार झेलनी पड़ी। संजीव चौरसिया को कुल 111001 वोट मिले जबकि दिव्या गौतम 51922 वोटों पर सिमट गईं।

Digha Assembly Seat Result LIVE 2025, सुबह 11.55 बजे: 12 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के संजीव चौरसिया 24009 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिव्या गौतम को अब तक केवल 13912 वोट ही मिले है।

Digha Assembly Seat Result LIVE 2025, सुबह 9.15 बजे: पहले राउंड के बाद दीघा में संजीव चौरसिया 3650 वोटों के साथ आगे, दिव्या गौतम को 1945 और नोटा को 136 वोट

Digha Assembly Seat Result LIVE 2025, सुबह 8 बजे: दीघा सीट पर मतणगना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी, जिसके रुझान सुबह 8.30 बजे तक आ सकते हैं।

दीघा विधानसभा सीट पटना जिले की एक महत्वपूर्ण और शहरी सीट है। यह पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और मतदाता संख्या के मामले में बिहार की सबसे बड़ी विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर कायस्थ मतदाताओं की अच्छी संख्या है और वे निर्णायक भूमिका निभाते हैं। BJP के मौजूदा विधायक संजीव चौरसिया भी इसी समुदाय से आते हैं। इसके अलावा राजपूत, वैश्य (बनिया), ब्राह्मण और भूमिहार समुदाय के मतदाता भी इस क्षेत्र में अच्छी संख्या में हैं, जिनका रुझान पारंपरिक रूप से BJP की ओर रहा है।

कहा जाता है कि इस सीट पर महिलाओं की भूमिका भी काफी अहम है। दीघा एक शहरी क्षेत्र है जहां कुल मतदाताओं की संख्या (लगभग 4.5 लाख) बिहार में सबसे अधिक है। इस बड़े मतदाता वर्ग में महिला मतदाताओं की संख्या भी बहुत अधिक है, जो परिणाम को प्रभावित करने की क्षमता रखती हैं।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।