बिहार में दिव्यांग शिक्षकों को तबादले में वरीयता, ट्रांसफर के लिए टीचरों की 3 कैटेगरी

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार में अब दिव्यांग टीचरों को ट्रांसफर में प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए कैटेगरी भी बनाई है। विभाग के अनुसार, 80 फीसदी से अधिक दिव्यांग शिक्षकों को पहली कैटेगरी में शामिल किया गया है। इन्हें सर्वोच्च वरीयता के अंक अर्थात 20 अंक मिलेंगे।

Teacher transfer policy in bihar
Teacher transfer policy in bihar

बिहार में लंबे समय से अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे दिव्यांग शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए कैटेगरी भी बनाई है। दरअसल बिहार सरकार ने शिक्षकों के तबादले को लेकर बनी नीति में दिव्यांग शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। इन्हें तीन अलग-अलग कैटेगरी में तबादले में वरीयता दी जाएगी। यही नहीं, इन्हें सर्वोच्च वरीयता वाले कैटेगरी में भी रखा गया है। इस वर्ग में उनके साथ गंभीर बीमार शिक्षक होंगे। दरअसल शिक्षा विभाग ने तबादले में 14 वर्गों की चार कैटेगरी बनाई है। इनके लिए 5, 10, 15 और 20 अंक तय है।

शिक्षा विभाग के अनुसार, 80 फीसदी से अधिक दिव्यांग शिक्षकों को पहली कैटेगरी में शामिल किया गया है। इन्हें सर्वोच्च वरीयता के अंक अर्थात 20 अंक मिलेंगे। इसके बाद 60 से 79 फीसदी दिव्यांगों को दूसरी कैटेगरी का लाभ मिलेगा। इन्हें वरीयता में 15 अंक मिलेंगे। 40 से 59 फीसदी दिव्यांग शिक्षकों को तीसरी कैटेगरी में रखा गया है। इन्हें 10 अंक मिलेंगे। इसमें दृष्टि, अस्थि या श्रवण बाधिता शामिल है।

पहली श्रेणी में दिव्यांग के साथ सात कोटि

पहली श्रेणी में दिव्यांग शिक्षकों को सर्वोच्च सात कोटि में रखा गया है। इनमें छह अन्य कोटि बीमार शिक्षकों की है। इनमें कैंसर, ओपन हार्ट सर्जरी, एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट का सुधार, अंग प्रत्यारोपण, एकल किडनी, किडनी प्रत्यारोपण, डायलिसिस पर होना, ब्रेन ट्यूमर, प्रमुख न्यूरोसर्जरी, बोन टीबी, अन्य गंभीर टीबी और पक्षाघात को शामिल किया गया है। इन बीमारियों से शिक्षकों के स्वयं ग्रसित होने पर 20 अंक मिलेंगे, जबकि पति-पत्नी या 18 वर्ष से कम आयु की आश्रित संतानों के लिए 10-10 अंक मिलेंगे।

बीपीएससी 70वीं के अंकपत्र कल से जारी होंगे

उधर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए अंकपत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। अभ्यर्थी 22 जुलाई से बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर 69वें एवं 70वें ओटीआर के यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगइन कर डैशबोर्ड में उपलब्ध इंटीग्रेटेड 70वीं प्रमाणपत्र विकल्प पर क्लिक कर अंकपत्र देख सकेंगे।

पीयू के शिक्षक-कर्मी आज अवकाश पर रहेंगे

इधर पटना विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मी मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इससे सेमेस्टर की परीक्षाएं और कक्षाएं बाधित रहेंगी। उच्च शिक्षा विधेयक 2026 के विरोध में पटना विवि शिक्षक संघ ने बीएन कॉलेज में हुई बैठक में घोषणा की। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिव सागर प्रसाद ने बताया कि पटना विवि कर्मचारी संघ का भी समर्थन मिल गया है। सभी 11 बजे मुख्यालय पर धरना देंगे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।