देवरानी ने जेठानी को प्रेमी संग बिस्तर पर पकड़ा, युवक ने प्रेमिका के घर में ही लगा दी फांसी

Feb 07, 2026 04:59 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, मनिहारी (कटिहार)
share

कटिहार जिले के मनिहारी में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर पर ही आत्महत्या कर ली। दरअसल, देवरानी ने अपनी जेठानी को उस युवक के साथ बिस्तर पर पकड़ लिया था। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

देवरानी ने जेठानी को प्रेमी संग बिस्तर पर पकड़ा, युवक ने प्रेमिका के घर में ही लगा दी फांसी

बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी में अवैध संबंध में आत्महत्या का मामला सामने आया है। देवरानी ने अपनी जेठानी को प्रेमी संग रात में बिस्तर पर देख लिया। फिर युवक ने प्रेमिका के कमरे में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति के बाहर होने पर जेठानी ने अपने प्रेमी को घर पर बुलाया था। प्रथमदृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला बताय जा रहा है। हालांकि, परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल दोनों देवरानी और जेठानी को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

मृतक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के सुरजापुर वार्ड पंद्रह निवासी 25 वर्षीय विनायक पंडित के रूप में हुई है। उसने अपनी प्रेमिका के घर कुमारीपुर में खुदकुशी की। सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार फोरेंसिक टीम के साथ शनिवार को मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

प्रेमिका आरती ने पुलिस को बताया कि बीते तीन सालों से विनायक से उसकी फोन पर बात होती थी। प्रेमी विनायक प्रेमिका आरती के प्यार में दिवाना हो गया था। आरती के कहने पर विनायक अक्सर बरारी से मनिहारी के कुमारीपुर पहुंच जाता था। आरती ने बताया कि शुक्रवार की रात उसके पति रोमित पंडित घर पर नहीं थे। इसी बीच विनायक ने उसे फोन किया और कहा कि वह उसके घर आ रहा है।

पकड़े जाने के बाद प्रेमिका ने प्रेमी को कमरे में बंद कर दिया

रात की लगभग 10 बजे वह बाइक से आरती के घर पहुंच गया। आरती और विनायक एक ही कमरे में सोने चले गए। इसी बीच आरती की देवरानी फुलो कुमारी ने दोनों प्रेमी युगल को हम बिस्तर होते देख लिया। आरती को लोकलाज का डर सताने लगा। वह खुद को फंसने से बचाने के लिए कमरे से बाहर निकल गई। फिर उसने विनायक को अंदर ही बंद कर कमरे के दरवाजे पर ताला मार दिया।

शनिवार की सुबह जब कमरे का ताला खोला तो विनायक फांसी के फंदा से लटका हुआ मिला। हंगामा होने के बाद पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। मृतक विनायक की मां आशा देवी और पिता मिथलेश पंडित को ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी।

माता-पिता और अन्य परिजन रोते बिलखते कुमारीपुर पहुंचे। उन्होंने प्रेमिका आरती पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। घटना के सभी एंगल से जांच की जा रही है। दोनो महिला आरती और फुलो को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच में कुछ पाया गया तो उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।