बिहार में थाने के सामने से भाभी को उठा ले गया कुख्यात देवर, पिस्टल भिड़ाकर अपहरण

हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अब अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल एक शख्स ने थाने के सामने से अपनी भाभी का अपहऱण कर लिया। हैरानी की बात है कि पुलिस को भनक तक नहीं लगी। 

Devar Kidnap Bhabhi Muzaffarpur (AI Photo)
बिहार में देवर ने भाभी को सरेआम किडनैप कर लिया। (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार में अब थाने के सामने से भाभी को देवर उठा ले गया। मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाने के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात सुमित कुमार ने ब्रह्मपुरा थाने के सामने स्थित दुर्गा मंदिर से अपनी भाभी का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। आरोपी अहियापुर चकगाजी मोहल्ले का निवासी है। वह करीब तीन साल जेल में रहने के बाद डेढ़ माह पहले ही जमानत पर बाहर आया है। उसके भय से उसका सगा बड़ा भाई अशोक साह पत्नी और बच्चों को लेकर सिकंदरपुर में किराए के मकान में रहता है।

पीड़ित अशोक ने ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराकर भाई के चंगुल से पत्नी को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। अशोक ने पुलिस को बताया है कि 27 सितंबर की शाम लगभग 4:30 बजे उसकी पत्नी सुमन अपनी बड़ी बहन गौरी देवी, उसके पति दीपक साह और उसके बड़े भाई अरुण साह के साथ ब्रह्मपुरा दुर्गा मंदिर गई थी। उसी समय उसका छोटा भाई सुमित सफेद रंग की कार से वहां पहुंचा और हथियार का भय दिखाकर सुमन को जबरन खींचकर कार में बैठा लिया। अशोक का आरोप है कि घटना के समय काफी शोर मचाने के बावजूद चंद कदम की दूरी पर मौजूद ब्रह्मपुरा पुलिस सक्रिय नहीं हुई।दिनदहाड़े थाने के सामने हुई इस वारदात से इलाके में दहशत है।

बच्चों को भी उठाने की धमकी दे रहा बदमाश

अशोक के अनुसार अपहरण करने के बाद आरोपित ने बड़े भाई अशोक को फोन कर धमकी दी। उसने कहा कि पुलिस में शिकायत की तो उसकी दोनों बेटियों और बेटे को स्कूल से उठा लेगा और उनकी हत्या कर देगा। धमकी के बाद से पूरा परिवार डरा हुआ है। ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया गया है। अशोक ने आरोप लगाया है कि आरोपितदोनों सुमित लड़कियों के साथ जबरन संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बनाने एवं उन्हें ब्लैकमेल करने जैसी गतिविधियों में भी शामिल रहा है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार में थाने के सामने से भाभी को उठा ले गया कुख्यात देवर, पिस्टल भिड़ाकर अपहरण