बिहार: गंडक ने तोड़ा बांध तो सारण-गोपालगंज में आ गई तबाही, सैकड़ों घर पानी-पानी; वैशाली में स्लूईस गेट की दीवार धंसी
Bihar Flood: गंडक की बाढ़ से छपरा-सत्तरघाट स्टेट हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। अरेराज-हाजीपुर मुख्य पथ (एसएच-74) पर चांर से पांच फीट पानी बह हा है। प्रशासन ने इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया है।
Bihar Flood: बिहार के सारण और गोपालगंज में बुधवार को गंडक नदी के तेज प्रवाह से तटबंध और रिंग बांध टूटने के बाद भारी तबाही मची है। सैकड़ों घरों में तीन से चार फुट तक पानी घुस गया है। लोग घरों की छतों या ऊंचे स्थानों पर चले गए हैं। आवागमन बंद है। मकेर के हैजलपुर में एक दिन पहले से रिसाव हो रहा था। बुधवार को यह टूट गया। हैजलपुर में मुखिया का घर पूरी तरह पानी में डूब गया, जबकि उनके चाचा का तीन मंजिला मकान पानी के तेज बहाव में बह गया। चार पंचायतों के 20 से अधिक गांवों में पानी घुसा है। तरैया प्रखंड के बनिया हसनपुर गांव के समीप स्थित नया रिंग बांध में सुबह से ही रिसाव हो रहा था। ग्रामीणों ने समय रहते बांध की मरम्मत की मांग की थी लेकिन मरम्मत नहीं होने की वजह से देखते ही देखते बांध का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया।
छपरा-सत्तर घाट पथ पर चढ़ा बाढ़ का पानी, आवागमन रोका गया
गंडक की बाढ़ से छपरा-सत्तरघाट स्टेट हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। अरेराज-हाजीपुर मुख्य पथ (एसएच-74) पर चांर से पांच फीट पानी बह हा है। प्रशासन ने इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया है। पश्चिम चंपारण के मच्छरगांवा हाईवे तक गंडक का पानी पहुंचे से आवागमन बाधित हुआ है।
गोपालगंज के शीतलुपर में गंडक नी का जमींदारी बांध टूटने स फैजुल्लाहपुर, गम्हारी, सोनवर्षा, बरहामपुर, बाबा टोला, कल्याणपुर, कृतपुरा के दियारे में पानी फैल गया।
सारण और गोपालगंज में गंडक के बांध टूटे
गंडक के रौद्र रूप ने पश्चिम चंपारण के बाद अब गोपालगंज,सारण और मुजफ्फरपुर में तबाही मचाई है। बुधवार को सारण के मकेर प्रखंड के हैजलपुर और बाघाकोल गांव के समीप मुख्य तटबंध तथा तरैया के बनिया हसनपुर गांव व पुरुषोत्तम के पास महेश छपरा में एनएच 722 रिंग बांध टूट गए। गोपालगंज के शीतलपुर में जमींदारी बांध और मुजफ्फरपुर के पारू के जयमल डुमरी में गंडक का तटबंध भी ध्वस्त हो गया है। सारण के पानापुर, अमनौर, परसा, मांझी, तरैया, मकेर प्रखंड के दर्जनों गांव बाढ़ से घिरे हैं। मकेर और तरैया में तटबंध और रिंग बांध टूटने से 40 से ज्यादा गांवों में हालात भयावह हैं। लोग घर छोड़कर बांध और छत पर शरण लिए हुए हैं। उधर, पारु में कामेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर डूब गया है। गंडक की बाढ़ से छपरा-सत्तरघाट और अरेराज-हाजीपुर स्टेट हाईवे पर आवागमन ठप है। देखें P 10
तिरहुत तटबंध पर स्लूईस गेट की दीवार धंसी
इधर वैशाली जिले के चकअलहलाद पंचायत के तिरहुत तटबंध पर सिमरा गांव के पास बने स्लूईस गेट की दीवार पांच फीट धंस गई। उसके बाद वहां हड़कंप मच गया। बगल में कार्य कर रहे मजदूरों की जब नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना संवेदक और अधिकारियों को दी। मजदूरों ने आनन-फानन में जीओ बैग में बालू डालकर स्लूईस गेट बचाने का काम शुरू कर दिया।

