बिहार में शहरी भू-माफियाओं का मार्च तक हो जाएगा हिसाब, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का ऐलान

Jan 18, 2026 08:56 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

विजय सिन्हा ने कहा कि अब भूमि माफिया की बारी है। इनका भी मार्च तक हिसाब कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार को पूर्वी भारत के टेक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। डिफेन्स कॉरिडोर के साथ सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित की जाएंगी।

बिहार में शहरी भू-माफियाओं का मार्च तक हो जाएगा हिसाब, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का ऐलान

बिहार में जमीन माफियाओं के खिलाफ नीतीश सरकार ने सख्त रवैया अपना रखा है। अब राज्य के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा है कि मार्च तक राज्य से शहरी भू-माफियाओं का हिसाब कर दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के शहरी विकास में भूमि माफिया एक चुनौती है। बालू माफिया का तो इलाज कर दिया गया है। शराब माफिया का इलाज उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी कर रहे हैं।

अब भूमि माफिया की बारी है। इनका भी मार्च तक हिसाब कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार को पूर्वी भारत के टेक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। डिफेन्स कॉरिडोर के साथ सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित की जाएंगी। भविष्य का शहर कैसा होगा, इसपर हमें विचार करना होगा। लोग रोजगार और बेहतर जीवनशैली के लिए शहरों का रुख करते हैं। राज्य में 11 नए टाउनशिप विकसित किये जाएंगे। इनमें नौ प्रमंडलीय मुख्यालयों के अलावा सोनपुर और सीतामढ़ी को भी शामिल किया गया है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।