बिहार में 15 दिसंबर के बाद डेंगू हो जाएगा खत्म, डॉक्टरों ने क्यों जताई उम्मीद

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

जानकारी के अनुसार सितंबर और अक्तूबर में डेंगू का प्रभाव अधिक पर रहता है। इस दौरान तापमान के अधिक होने, गर्मी एवं बारिश के कारण जलजमाव होने के कारण डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी पायी जाती है।

dengue

बिहार में औसतन 18 डिग्री से कम तापमान होते ही डेंगू का असर कम होने लगेगा। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार डेंगू के लिए उत्तरदायी मच्छरों का पनपना इस तापमान के बाद रुक जाता है। 16 डिग्री से कम तापमान होने पर डेंगू का असर समाप्त हो जाएगा। राज्य में 15 दिसंबर के बाद डेंगू के पूरी तरह समाप्त होने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग में डेंगू के नोडल पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार डेंगू के लिए उत्तरदायी मच्छर 16 से 32 डिग्री के औसत तापमान में सक्रिय रहता है।

16 से 18 डिग्री तापमान के बीच इसका असर बहुत कम हो जाता है। बताया कि राज्य भर में 1 दिसंबर को 27 डेंगू मरीजों की पहचान हुई थी, जबकि सोमवार को पिछले 24 घंटे में मात्र दो डेंगू के मरीजों की पहचान की गयी।

सितंबर और अक्टूबर में अधिक रहता है डेंगू का प्रभाव

जानकारी के अनुसार सितंबर और अक्तूबर में डेंगू का प्रभाव अधिक पर रहता है। इस दौरान तापमान के अधिक होने, गर्मी एवं बारिश के कारण जलजमाव होने के कारण डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी पायी जाती है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में इस वर्ष जनवरी से अबतक कुल 9906 डेंगू के मरीजों की पहचान की गयी है, जबकि, 16 डेंगू के मरीजों की मौत हुई है। वहीं, वर्ष 2021 में 633, 2022 में 13,972 एवं 2023 में 20,224 डेंगू पीड़ित मरीजों की पहचान की गयी थी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।