
Dehri Chunav Result: डेहरी से लोजपा के राजीव रंजन की ऐतिहासिक जीत, RJD के गुड्डू चंद्रवंशी भारी अंतर से हारे
Dehri Chunav Result 2025: डेहरी सीट पर लोजपा के राजीव रंजन सिंह ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। आरजेडी के गुड्डू चंद्रवंशी हार गए, जबकि फते बहादुर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
Dehri Chunav Result 2025: बिहार की डेहरी विधानसभा सीट इस बार लोजपा के राजीव रंजन जीत दर्ज की है। डेहरी विधानसभा के अंतिम नतीजों ने शुरुआत से ही एकतरफा तस्वीर पेश की, जहां लोजपा के राजीव रंजन सिंह ने 1,04,022 वोट समेटकर धमाकेदार जीत दर्ज की। आरजेडी के गुड्डू कुमार चंद्रवंशी 35,968 मतों से पीछे रह गए, जबकि आजाद समाज पार्टी के फतेह बहादुर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। पूरा मुकाबला अंत तक राजीव रंजन सिंह की भारी बढ़त के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा।
07:17 PM- Dehri Assembly Seat Result LIVE 2025: डेहरी में लोजपा के राजीव रंजन सिंह की ऐतिहासिक जीत, आरजेडी के गुड्डू चंद्रवंशी भारी अंतर से पराजित
डेहरी विधानसभा सीट के अंतिम नतीजों में लोजपा उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह ने 1,04,022 वोटों के साथ धमाकेदार जीत दर्ज की है। आरजेडी के गुड्डू कुमार चंद्रवंशी 68,054 वोटों पर 35,968 मतों से हार गए, जबकि आजाद समाज पार्टी के फतेह बहादुर सिंह 7,003 वोटों पर तीसरे स्थान पर रहे। पूरा मुकाबला एकतरफा रहा और राजीव रंजन सिंह अंत तक भारी बढ़त बनाए रहे।
03:30 PM- Dehri Assembly Seat Result LIVE 2025: डेहरी में लोजपा के राजीव रंजन सिंह की बड़ी बढ़त, आरजेडी के गुड्डू चंद्रवंशी पीछे
डेहरी विधानसभा सीट पर ग्यारहवें राउंड की गिनती में एलजेपी (राम विलास) उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह 45,903 वोटों के साथ भारी बढ़त में हैं, जबकि आरजेडी के गुड्डू कुमार चंद्रवंशी 31,541 वोटों पर 14,362 मत पीछे चल रहे हैं। आज़ाद समाज पार्टी के फते बहादुर सिंह 3,230 वोटों पर टिके हैं और मुकाबला अब साफ़ तौर पर राजीव रंजन सिंह के पक्ष में जाता दिख रहा है।
01:51 PM- Dehri Assembly Seat Result LIVE 2025: डेहरी में 7वें राउंड की गिनती पूरी; एलजेपी राजीव रंजन सिंह की बड़ी बढ़त, आरजेडी के गुड्डू चंद्रवंशी पीछे
डेहरी विधानसभा सीट पर सातवें राउंड की गिनती तक एलजेपी (राम विलास) उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह 28,239 वोटों के साथ मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि आरजेडी के गुड्डू कुमार चंद्रवंशी 21,005 वोटों पर दूसरे स्थान पर हैं। आज़ाद समाज पार्टी के फते बहादुर सिंह 1,843 वोटों पर टिके हैं और राजीव रंजन की बढ़त 7,234 मतों तक पहुंच चुकी है, जिससे मुकाबला फिलहाल उनके पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।
11:55 AM- Dehri Assembly Seat Result LIVE 2025: डेहरी सीट पर तीसरे राउंड तक राजीव रंजन सिंह की बड़ी बढ़त, आरजेडी के गुड्डू कुमार पिछड़ते हुए
डेहरी विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना में एलजेपी (रामविलास) उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह 12,352 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। आरजेडी उम्मीदवार गुड्डू कुमार चंद्रवंशी 8,401 मतों पर हैं और 3,951 वोटों से पीछे हैं। आजाद समाज पार्टी के फटहे बहादुर सिंह 645 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में एलजेपी (रामविलास) को मिली यह बढ़त उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल बना रही है, जबकि आरजेडी खेमे को अगले राउंड्स में बढ़त कम होने की उम्मीद है।
10:14 AM- Dehri Assembly Seat Result LIVE 2025: डेहरी सीट पर शुरुआती बढ़त सोनू सिंह की, त्रिकोणीय मुकाबले में मुकाबला रोचक
डेहरी विधानसभा सीट पर मतगणना के शुरुआती रुझानों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सोनू सिंह आगे चल रहे हैं, जबकि राजद के गुड्डू चंद्रवंशी और जन सुराज पार्टी के प्रदीप लल्लन सिंह कड़ी टक्कर दे रहे हैं। तीनों उम्मीदवारों के बीच बन रही त्रिकोणीय लड़ाई से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है और हर राउंड के बाद स्थिति और बदलने की संभावना जताई जा रही है, जिस पर राजनीतिक दलों और समर्थकों की निगाहें टिकी हैं।
05:11 AM- Dehri Assembly Seat Result LIVE 2025: सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती
Dehri Assembly Seat Result LIVE 2025: सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होने वाली है, जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। इसके बाद करीब आधे घंटे में ईवीएम की गिनती शुरू होगी और पहला रुझान 8:30 बजे के बाद आने की संभावना है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, हर राउंड में टेबलों पर मशीनें खोली जाएंगी।





