Hindi NewsBihar Newsdecapitated dead body of child found in patna human sacrifice suspect
पटना में मिली बच्चे की सिर कटी लाश, नरबलि की आशंका से सहमे लोग

पटना में मिली बच्चे की सिर कटी लाश, नरबलि की आशंका से सहमे लोग

संक्षेप:

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि किसी तेज धार वाले हथियार से बड़ी ही बेरहमी के साथ बच्चे का कत्ल किया गया है। पुलिस अभी धड़ की तलाश कर रही है। कटे सिर की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इसकी पहचान में जुटी हुई है।

Jan 20, 2026 01:58 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार की राजधानी पटना में अब एक बच्चे की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जिस जगह पर बच्चे का सिर मिला है पुलिस उसके आसपास के इलाकों की भी छानबीन कर रही है। पुलिस नरबलि की आशंका समेत कई अन्य एंगल से अपनी पड़ताल कर रही है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि घटना का कोई सुराग मिल सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि किसी तेज धार वाले हथियार से बड़ी ही बेरहमी के साथ बच्चे का कत्ल किया गया है। पुलिस अभी धड़ की तलाश कर रही है। कटे सिर की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इसकी पहचान में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:बिहार में 31 जनवरी तक जमीन मापी के लंबित आवेदनों का निपटारा, बोले CM नीतीश

बताया जा रहा है कि पटना के नदी इलाके में बच्चे की ऐसी क्षत-विक्षत लाश मिली। लाश की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गहनता से जांच-पड़ताल की है। इलाके के लोग नरबलि की आशंका से सहमे हुए हैं। जिस जगह पर बच्चे का सिर मिला है पुलिस उस जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने में जुटी है ताकि कोई सुराग मिल सके।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।