Hindi NewsBihar NewsDDU Patna Kiul Jhajha New 400 KM new rail lines way clear project total cost Rs 17000 crore
बिहार में 400 KM लंबी रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ में पूरा होगा काम

बिहार में 400 KM लंबी रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ में पूरा होगा काम

संक्षेप:

डीडीयू से दानापुर, पटना होते हुए किऊल और झाजा तक 400 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अलग-अलग चरणों में चलने वाले इस प्रोजेक्ट पर कुल 17 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Feb 03, 2026 05:46 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, लखीसराय
share Share
Follow Us on

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना, किऊल होते हुए झाझा तक रेल यातायात को और सुदृढ़ बनाने के लिए तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यह परियोजना करीब 400 किलोमीटर लंबी होगी। इसका अधिकतर हिस्सा बिहार में होगा। रेलवे बोर्ड द्वारा इसे चरणबद्ध तरीके से स्वीकृति दी जा रही है और अगले कुछ महीनों में निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस परियोजना को तेजी और सुगमता से पूरा करने के लिए इसे कई छोटे रेलखंडों में विभाजित किया गया है। इसमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) से दानापुर, दानापुर से फतुहा, फतुहा से बख्तियारपुर, बख्तियारपुर से पुनारख, पुनारख से किऊल और किऊल से झाझा रेलखंड शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:वाराणसी से सिलीगुड़ी तक चलेगी बिहार की पहली बुलेट ट्रेन, पटना-कटिहार में ठहराव

पहले चरण में रेलवे बोर्ड ने बख्तियारपुर-फतुहा (24 किमी) खंड के लिए लगभग 931 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिसमें 6.6 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण शामिल है। वहीं बख्तियारपुर-पुनारख (30 किमी) खंड के लिए लगभग 392 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जिसमें करीब 1 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है।

बख्तियारपुर-पुनारख खंड की निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूरी होने के बाद भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। पुनारख से किऊल के बीच तीसरी और चौथी लाइन बिछाने के लिए लगभग 2514 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अनुमति मिल चुकी है। इसके अलावा किऊल-झाझा रेलखंड के लिए करीब 903 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जबकि शेष खंडों पर विभिन्न स्तरों पर प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें:बिहार को सिर्फ बुलेट ट्रेन ही नहीं 10 हजार करोड़ की भी सौगात,बोले अश्विनी वैष्णव

गौरतलब है कि डीडीयू-पटना-किऊल-झाझा रेल लाइन का निर्माण 1860-70 के दशक में हुआ था। तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण के दौरान किऊल स्टेशन पर भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे यात्री सुविधाओं के साथ-साथ माल परिवहन को भी नई गति मिलेगी।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।