Darbhanga News: भगतई के चक्कर में युवक की गयी जान

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: सर्पदंश के बाद झाड़फूंक में समय बर्बाद करने से दरभंगा के युवक धर्मेंद्र मांझी की मौत हो गई। युवक को शुरुआती उपचार नहीं मिल पाया और उपचार में देरी से उसकी हालत बिगड़ी। परिवार में आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ है क्योंकि वह कमाने वाला सदस्य था। पत्नी पूनम देवी बेहोश हो रही है।

Darbhanga News: भगतई के चक्कर में युवक की गयी जान

Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। सर्पदंश के बाद उपचार के बदले झाड़फूंक के चक्कर में फिर युवक की जान शनिवार को चली गई। मृतक की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र की सहसराम पंचायत के वार्ड नंबर पांच अखाड़ गांव निवासी पलटन मांझी के पुत्र धमेंद्र मांझी (29) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजन सुरेश मांझी ने बताया कि शुक्रवार रात धर्मेंद्र कमरे में फर्श पर बिस्तर बिछाकर सोया था। इसी दौरान धमेंद्र को सांप ने डस लिया। आनन-फानन में उसे लेकर गांव के ओझा के पास पहुंचे। ओझा ने कुछ देर झाड़-फूंक कर धमेंद्र को घर भेज दिया। इसके बाद फिर दोबारा उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन फिर ओझा के पास पहुंचे।

इसके बाद धुनी रमाकर ओझा शनिवार सुबह सात-आठ बजे तक भगतई करता रहा। बताया जाता है कि इस दौरान जब धर्मेंद्र बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा तो ओझा ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद स्थानीय लोगों की सलाह पर उसे बहेड़ा पीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच में भर्ती होते ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बेंता पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। धर्मेन्द्र के दो पुत्र व एक पुत्री सहित तीन छोटे बच्चे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पति की मौत से पत्नी पूनम देवी रो-रोकर बेहोश हो रही है।अंधविश्वास में कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: भगतई के चक्कर में युवक की गयी जान