जहरीला पदार्थ खा युवक ने दी जान
दरभंगा में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक विनोद कुमार महतो (23) का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बिना किसी दबाव के आत्महत्या करने की बात लिखी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। विनोद का दो साल पहले विवाह हुआ था, लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी।

संजय लाला,दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान आजमनगर लीची बाड़ी निवासी स्व. राजेंद्र महतो के पुत्र विनोद कुमार महतो (23) के रूप में की गई है। मृतक के तकिए के नीचे से सुसाइड नोट किया गया। इसमें उसने बिना किसी के दबाव के आत्महत्या करने बात लिखी है। साथ ही इसके लिए किसी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। डीएमसीएच में सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के परिजन सोनू महतो ने बताया कि रविवार रात अंडा-रोटी खाने के बाद विनोद उल्टी करने लगा।
इलाज के लिए उसे एक स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया। इस दौरान विनोद की जेब से जहरीले पदार्थ की शीशी बरामद की गई। इसके बाद आनन-फानन में उसे डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत गई। सूचना पर पहुंची बेंता पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। बताया जाता है कि विनोद का दो वर्ष पूर्व विवाह भी हुआ था। हालांकि उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


