
दूधिया खपरपुरा में कमरे में बंद कर युवक को पीटा
दरभंगा में एक युवक बैद्यनाथ यादव को समारोह से लौटते समय अगवा कर बेरहमी से पीटा गया। उसके शरीर पर जख्म के निशान थे और एक पांव की हड्डी टूट गई थी। वहीं, बेनीपुर में राजकुमार कुशवाहा से पांच हजार रुपए छीनने की घटना हुई है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
दरभंगा। गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को मंगलवार को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग लाया गया। उसके पूरे शरीर पर जख्म के निशान थे। वह केवटी थाना क्षेत्र के दुधिया खपरपुरा निवासी रामदेव यादव का पुत्र बैद्यनाथ यादव (25) बताया गया। उसके चचेरे भाई मुरारी यादव ने बताया कि बैद्यनाथ एक समारोह में भोज खाकर सोमवार की रात घर लौट रहा था। इसी दौरान आपसी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने अपने-तीन चार लोगों की मदद से उसे अगवा कर लिया। इसके बाद घर में बंद कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पिटाई के बाद परिजनों को उसे वहां से उसे ले जाने को कहा गया।
मुरारी ने बताया कि वहां से ले जाकर इलाज के लिए उसे केवटी पीएचसी पहुंचाया गया। उसकी गंभीर हालत को देख उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसने बताया कि बैद्यनाथ के पूरे शरीर पर पिटाई के निशान हैं। उसके एक पांव की हड्डी टूट गई है। हाथ की आठ अंगुलियों भी जख्मी हैं। मारपीट कर छीन लिए पांच हजार रुपए बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के भगवतपुर निवासी राजकुमार कुशवाहा ने थाने में आवेदन देकर बेनीपुर में पांच हजार रुपए की छिनतई के साथ मारपीट करने की बात कही है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि पीड़ित मंगल हाट पर सामान खरीदने पांच हजार रुपए लेकर निकला। रास्ते में हाट के ईद-गिर नदी किनारे कुछ लोगों ने समूह बनाकर उसे रोक लिया और मारपीट के साथ उसके पास से पांच हजार रुपए छीन लिये। मामले की सूचना पुलिस को आवेदन देकर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




