Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsWomen Observe Jitiya Vrat for Sons Long Life and Bright Future
ग्रामीण इलाकों में ओठगन की निभाई परंपरा

ग्रामीण इलाकों में ओठगन की निभाई परंपरा

संक्षेप:

केवटी प्रखंड के विभिन्न गांवों में महिलाओं ने रविवार को जितिया व्रत रखा। उन्होंने भगवान जिमूतवाहन से अपने पुत्रों की दीर्घायु और उज्वल भविष्य की कामना की। सुबह तीन-चार बजे चूड़ा, दही, चीनी, मिठाई आदि...

Sep 15, 2025 02:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

केवटी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने जितिया व्रत रखा और अपने पुत्र के दीर्घायु और उज्वल भविष्य की कामना भगवान जिमूतवाहन से की। इस दौरान दड़िमा, पैगम्बरपुर, लदारी, रनवे, केवटी, फुलकाही, कर्जापट्टी, माधोपट्टी, बरियौल, पिंडारूच आदि गांवों में व्रतियों ने रविवार की अहले सुबह करीब तीन-चार बजे के बीच चूड़ा, दही, चीनी, मिठाई आदि से ओठगन के बाद उपवास रखा। जगह-जगह व्रतियों ने भगवान जिमूतवाहन की पूजा-अर्चना की तथा कथा श्रवण किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;