निरंतर नए ज्ञान की खोज पर करें शोध : प्रो. दिलीप
दरभंगा में लनामिवि के पीजी रसायन शास्त्र विभाग में 'विमेन इन साइंस : कैटलिसिंग विकसित भारत' पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने विज्ञान में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया। भाषण प्रतियोगिता में शिल्पा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं निबंध प्रतियोगिता में नंदिनी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया।

दरभंगा। लनामिवि के पीजी रसायन शास्त्र विभाग में ‘विमेन इन साइंस : कैटलिसिंग विकसित भारत’ विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। शुरुआत करते हुए विज्ञान संकायाध्यक्ष सह रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने आज के संदर्भ में विज्ञान विषय पर जोर देते हुए निरंतर नए ज्ञान की खोज पर शोध करते रहने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की वैज्ञानिक सोच उत्प्रेरक का कार्य कर रही है। आज का युग विज्ञान और नवाचार का है, जहां महिलाओं की भागीदारी केवल एक विकल्प ना होकर समाज की अनिवार्य जरूरत है।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिल्पा कुमारी, द्वितीय स्थान लक्ष्मी प्रिया एवं तृतीय स्थान सुनिता राम ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में नंदिनी कुमारी प्रथम, शिल्पा कुमार द्वितीय एवं अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार चौधरी, डॉ. अभिषेक राय, डॉ. अनिरुद्ध शर्मा, डॉ. सोनू राम शंकर, डॉ. मोनी शर्मा आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


