ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाबटगवनी गाते टीका लेने पहुंच रहीं हैं महिलाएं

बटगवनी गाते टीका लेने पहुंच रहीं हैं महिलाएं

सिंहवाड़ा | सिंहवाड़ा प्रखंड में चारों ओर उत्सवी माहौल में कोविड टीकाकरण कार्य चल...

बटगवनी गाते टीका लेने पहुंच रहीं हैं महिलाएं
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाTue, 22 Jun 2021 04:10 AM
ऐप पर पढ़ें

सिंहवाड़ा | सिंहवाड़ा प्रखंड में चारों ओर उत्सवी माहौल में कोविड टीकाकरण कार्य चल रहा है। यहां के लोगों की जागरुकता का ही फल है कि सिंहवाड़ा को टीकाकरण का मॉडल प्रखंड बनाया गया है। प्रखंड क्षेत्र में दो दर्जन जगह बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर साढ़े तीन हजार लोगों को कोविड-19 का टीका दिया गया। टीकाकरण केंद्र तक पहुंचने के लिए महिलाएं समूह में गाना गाते हुए घर से निकल रही हैं। कटका पंचायत हाईस्कूल पर बनाए गए टीकाकरण केंद्र में पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं बटगवनी गाते हुए जा रही थीं। राजो पंचायत में टीकाकरण केंद्र पर टीका लेने वालों की लंबी कतार को देखते हुए टीकाकरण का कार्य देर शाम तक किया गया। बड़ी संख्या में शाम के समय टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे लोगों को मुखिया प्रतिनिधि मो. शाहनवाज बाबर ने बताया कि बाकी बचे लोगों को अगले दिन टीका दिया जाएगा। टीकाकरण का मॉडल प्रखंड घोषित होने के साथ ही यहां जगह-जगह विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। यहां दस दिनों में 25 हजार लोगों को टीका दिया जाना है। जागरुकता का आलम यह है कि टीकाकरण केंद्र खुलने से पहले ही लोग केंद्र पर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें