छेड़खानी के विरोध पर महिला को मारी गोली

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

महेश कानोडिया, दरभंगा/कुशेश्वरस्थान के गोठानी मोड़ पर रविवार को एक महिला को छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने पांव में गोली मार दी। महिला का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

छेड़खानी के विरोध पर महिला को मारी गोली

महेश कानोडिया,दरभंगा/कुशेश्वरस्थान, हिटी। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गोठानी मोड़ के पास रविवार की शाम छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को पांव में गोली मारकर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद वे फरार हो गए। डीएमसीएच के डॉ. रामाशीष यादव के यूनिट में इलाजरत महिला ने सोमवार को स्वयं ही ये दावा किया। 30 वर्षीया महिला का इलाज क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा है। वह कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के भंथा गांव की निवासी बताई जाती है। डीएमसीएच में इलाजरत महिला ने बताया कि वह लेबर का काम करती है। काम समाप्त करने के बाद वह घर लौट रही थी।

इसी दौरान गोठानी मोड़ के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। छेड़खानी करने के अलावा वे उसे घसीटने लगे। विरोध करने पर इनमें से एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली उसके दाएं पांव पर लगी। इसी दौरान कुछ अन्य महिलाओं के पहुंच जाने पर वे फरार हो गए। महिला ने बदसलूकी करने वाले चार में से दो बदमाशों का नाम बताया। उसने बताया कि इलाज के लिए उसे पहले सतीघाट पीएचसी पहुंचाया गया था। वहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।