करंट लगने से महिला की हालत गंभीर
शैलेन्द्र कुमार, सिंहवाड़ा में एक महिला को करंट लगने से गंभीर चोट आई। वसंती देवी, जो शादी समारोह में शामिल होने आई थी, 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आ गई और छत से गिर गई। ग्रामीणों ने उसे सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है और बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया।

शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए सोमवार की शाम सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। बिशनपुर थाने के गोढ़ियारी निवासी सत्तन दास की 28 वर्षीया पत्नी वसंती देवी 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के बुघकारा गांव में अपने रिश्तेदार सुधीर चौपाल के यहां शादी समारोह में शिरकत करने आई थी। घर की छत पर किसी काम से महिला जा रही थी। घर की छत से निकल रहे 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आ गई।
इससे झटका लगने से वह छत से नीचे गिर गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी मदद की। उसे सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद ने महिला की हालत गंभीर बताई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


