चिलचिलाती धूप से परेशान रहे लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा में बुधवार रात हुई बारिश के बाद गुरुवार को तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। मौसम के बदलाव से बुखार और वायरल डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों के अनुसार, दमा के मरीजों को भी अधिक परेशानी हो रही है।

चिलचिलाती धूप से परेशान रहे लोग

दरभंगा। बुधवार की रात कई घंटे तक हुई बारिश के बाद लोगों को राहत मिली थी, हालांकि गुरुवार को तल्ख धूप निकलने से लोग परेशान रहे। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण लोगों के बीमार होने का सिलसिला जारी है। डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग के ओपीडी में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। इसके अलावा वायरल डायरिया के केस भी आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम के उतार-चढ़ाव से दमा के मरीजों को भी परेशानी हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।