हल्की बारिश होते ही घरों से निकलना मुश्किल
हल्की बारिश में गलियों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को चलने में परेशानी होती है। कब्रिस्तान में भी पानी जमा रहता है, और जलापूर्ति शुरू नहीं होने से लोग पीने के लिए दूर जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से सड़क से अतिक्रमण हटाने और जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।

हल्की बारिश में ही गलियों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। यही हाल कब्रिस्तान का भी है, जहां सालोंभर पानी जमा रहने से आसपास के दो-तीन मोहल्लों के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले के लोगों ने यह भी बताया कि पीएचईडी द्वारा पाइपलाइन तो बिछाई गई है, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। कई घरों तक तो पाइपलाइन पहुंची ही नहीं है। इसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज भटकना पड़ता है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलापूर्ति शुरू होने से मोहल्ले के हजारों लोगों को राहत मिल सकती है। सराय सत्तार खां मोहल्ले के निवासी अब्दुल अजीज, मो. फिरोज, मो. मंसूर आलम, अफजल कादरी, सिकंदर बाबा, अकमल अंसारी, मो. जावेद अंसारी, मो. हीरा, मो. रिजवान समेत अन्य लोगों ने बताया कि बार-बार नगर निगम प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद मुख्य सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि सड़क पहले से ही संकरी है, उस पर भवन निर्माण सामग्री डालकर छोड़ दी जाती है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। कई बार तो घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों का कहना है कि मोहल्ले की कई सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसके बावजूद काम शुरू नहीं किया गया है। यदि समय पर सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था कर दी जाती तो आज मोहल्ले को इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि अविलंब सड़क से अतिक्रमण हटाया जाए, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, कब्रिस्तान में जमा पानी की निकासी हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


