
नगर निगम के कैंप में 18 दिनों में 24 आवेदन
दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 314719 है, जिसमें से लगभग 22 हजार मतदाता अयोग्य घोषित किए गए हैं। नगर निगम ने दावा-आपत्ति के लिए सभी 48 वार्डों में बीएलओ और एक कैंप लगाया है।...
लहेरियासराय। 83- दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 314719 है। इनमें 22 हजार के करीब मतदाताओं को अयोग्य जैसे मृत, स्थानांतरित व डुप्लीकेट के आधार पर हटा दिया गया है। दावा-आपत्ति के लिए नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी 48 वार्डों में बीएलओ को लगाया गया है। साथ ही नगर निगम स्थित कार्यालय में भी एक कैंप लगाया गया है। वहां लोग मतदाता सूची में अपना नाम पुन: दर्ज अंकित करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन दवा-आपत्ति के लिए 18 दिन बीत जाने के बाद भी सिर्फ 24 लोगों ने आवेदन किये हैं। अभी तक सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों से प्रपत्र छह में पुराने नाम दर्ज करने के लिए 229, नये नाम दर्ज करने के लिए 7163, प्रपत्र सात में नाम हटाने के लिए 411 और प्रपत्र आठ में नाम-पता आदि में संशोधन के लिए 6007 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

नगर निगम की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सूची से हटाए गये नामों की सूची बनाकर वार्ड और बूथ संख्या के मुताबिक नगर निगम की दीवार पर चिपका दी गयी है। नगर आयुक्त राकेश गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन कार्य के लिए नगर निगम निर्वाचन कोषागार बनाया गया है। मतदाता सूची से हटाए गए नामों को पुन: जोड़ने के लिए दावा-आपत्ति के लिए कर्मी को लगाया गया है। अभी 13 दिन शेष बचे हैं। लोग दावा-आपत्ति के लिए नगर निगम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इधर, दीवार पर सूची चिपकाये जाने के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में लोग उसे देखने नगर निगम कार्यालय परिसर पहुंचे। भगवानदास की महिला गीता देवी ने कहा कि मतदाता सूची में मेरा नाम नहीं है। जानकारी मिली है कि कटे हुए नामों की सूची कारण के साथ दीवार पर चिपकायी गयी है। उसे देखने के लिए यहां आए हैं। अब दावा-आपत्ति के लिए कैंप में आवेदन देकर सुधार कराएंगे। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में बेटे के साथ रहती हैं। कल ही आई हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




