हैकथॉन में चयनित टीमों को मिलेगी दो लाख की अनुदान राशि

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में विजन टू वेंचर हैकथॉन का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों के नवाचारों को स्टार्टअप में परिवर्तित करना था। 16 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 6 टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया। चयनित टीमों को अनुदान राशि और प्री-इन्क्यूबेशन सुविधाएं दी जाएंगी।

हैकथॉन में चयनित टीमों को मिलेगी दो लाख की अनुदान राशि

दरभंगा। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) में गुरुवार को विजन टू वेंचर हैकथॉन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीसीई स्थित एक्सटेंशन सेंटर ऑफ इनक्यूबेशन सेंटर, आईआईटी पटना के ततवावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों के नवाचारों को स्टार्टअप में परिवर्तित करने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस हैकाथॉन में कुल 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अभिनव विचार प्रस्तुत किए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद छह टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया, जो अब आईआईटी, पटना में आयोजित अगले राउंड में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में जूरी सदस्य के रूप में आईआईटी पटना के प्रोफेसर प्रीतम कुमार एवं डीसीई के सहायक प्राध्यापक अंकित कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने प्रतिभागियों के विचारों का मूल्यांकन करते हुए उन्हें उपयोगी सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किये। कार्यक्रम के अंतर्गत यह भी घोषित किया गया कि अंतिम रूप से चयनित टीमों को दो लाख तक की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्हें डीसीई स्थित आईआईटी पटना के इन्क्यूबेशन सेंटर के एक्सटेंशन सेंटर में प्री-इन्क्यूबेशन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे अपने स्टार्टअप विचारों को वास्तविक रूप दे सकें। इस अवसर पर डीसीई के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों में नवाचार और उद्यमिता की भावना को विकसित करना है।विजन टू वेंचर हैकथॉन जैसे आयोजन न केवल छात्रों को अपने विचारों को प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें उद्योग और अनुसंधान के साथ जोड़ने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि इस पहल से भविष्य के सफल स्टार्टअप्स का निर्माण होगा। डीसीई के शिक्षकों ने बताया कि इस कार्यक्रम ने छात्रों में उद्यमिता के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने विचारों को साकार करने की दिशा में मजबूत मंच प्रदान किया। प्राचार्य ने कहा कि डीसीई भविष्य में भी ऐसे नवाचार उन्मुख कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।