Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsVIP Supremo Mukesh Sahni Demands Justice for Victims in Darbhanga Incident
रेपकांड के दोषियों को मिले कड़ी सजा : मुकेश सहनी

रेपकांड के दोषियों को मिले कड़ी सजा : मुकेश सहनी

संक्षेप:

दरभंगा में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने मृतका के परिवार से मिलकर सांत्वना दी और अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने बिहार सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है, लेकिन बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। निर्दोष लोगों को परेशान न करने की अपील भी की।

Feb 10, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी सोमवार की शाम मृतका के परिजनों से मिलने उनके घर पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। साथ ही एसएसपी को फोन कर कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए। इस दौरान वे बिहार सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है, लेकिन बिहार में बेटियां ही सुरक्षित नहीं हैं। जब बेटी सुरक्षित ही नहीं होगी तो वह पढ़ेगी कैसे। उन्होंने कहा कि कई निर्दोष लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हमने एसएसपी को कहा है कि निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार भगवान भरोसे चल रही है। अपराधियों को पैसे लेकर छोड़ा जा रहा है। मौके पर पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी, प्रमुख उदय सहनी, वार्ड पार्षद श्याम शर्मा, ओम सहनी, उमेश रावत आदि भी थे।