आपसी विवाद में हुई मारपीट, पांच घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

मनीगाछी में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट की घटना में पांच लोग चोटिल हो गए। बघांत पंचायत के वार्ड 10 में हुई इस घटना में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। एक पक्ष ने दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है।

आपसी विवाद में हुई मारपीट, पांच घायल

पवन झा,मनीगाछी। दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में पांच लोग चोटिल हो गए। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। मारपीट की घटना बघांत पंचायत के वार्ड 10 की है। इस संबंध में कृपाल पासवान के पुत्र राहुल पासवान ने अपने आवेदन में रामचंद्र पासवान,मनोज पासवान, रामदुलारी पासवान सहित आठ लोगों द्वारा घर में घुसकर मेरी मां बोनटी देवी के साथ मारपीट करने लगा उसको बचाने के दौरान सौरभ और मनोज पासवान बाइक के साइलेंसर से मुझे भी मारने लगा। मुझे बचाने आए मेरे चाचा को भी काफी मारा तथा जान मारने की धमकी दे रहा है।

वहीं दूसरी पक्ष की ओर से रामचंद्र पासवान ने भी थाना को दिए आवेदन में राहुल पासवान, दुखी पासवान, ललिता देवी सहित सात लोगों द्वारा कुदाल एवं खंती से हमला कर मारपीट का आरोप लगाया है।. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आपस में फरीक है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।