Darbhanga News: सिंहवाड़ा:कंसी में तलवार से हमला कर पिता-पुत्री को किया जख्मी

हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

Darbhanga News: सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में मारपीट के दौरान तलवार से हमला कर बदमाशों ने पिता-पुत्री को जख्मी कर दिया। पुलिस ने एक आरोपित बहादुर सहनी को गिरफ्तार कर लिया। जख्मी राज कुमार सहनी एवं उनकी पुत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Darbhanga News: सिंहवाड़ा:कंसी में तलवार से हमला कर पिता-पुत्री को किया जख्मी

Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में मारपीट के दौरान तलवार से हमला कर बदमाशों ने पिता-पुत्री को जख्मी कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित कंसी निवासी बहादुर सहनी बताया गया है। जख्मी राज कुमार सहनी एवं उनकी पुत्री को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में जख्मी ने बगल के ही राजकिशोर सहनी, उनकी पत्नी काजल देवी, मनोज सहनी और बहादुर सहनी के खिलाफ सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया है कि वे दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपियों ने पहुंचकर मारपीट की एवं तलवार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पुत्री के साथ भी मारपीट की।

अनुसंधान की जानकारी

इस मामले में अनुसंधान कर रहे रविंद्र भारती के अनुसार गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

कंसी से अधेड़ को किया गिरफ्तार

सिंहवाड़ा। सिमरी थाने की पुलिस ने कंसी गांव में छापेमारी कर एक अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अधेड़ गांव का ही निवासी बीरेंद्र झा बताया गया है। बताया गया है कि इसके खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था। लंबे समय से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि उसे हिरासत में भेज दिया गया है।

सामान्य प्रश्न

✦यह घटना कंसी गांव में कब हुई?−
यह घटना सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: सिंहवाड़ा:कंसी में तलवार से हमला कर पिता-पुत्री को किया जख्मी