बेनीपुर:पुल निर्माण में देरी पर रद्द किया गया कंपनी का एकरारनामा

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

विजय राय, बेनीपुर में जीवछ नदी पर सीएम ग्रामीण योजना के तहत बनने वाले पुल के निर्माण सामग्री उठाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन भेजकर शिकायत की। पुल निर्माण का कार्य 10 माह पहले शुरू हुआ था, लेकिन एजेंसी ने कार्य में देरी की। विभाग ने संवेदक का इकरारनामा रद्द कर दिया है।

बेनीपुर:पुल निर्माण में देरी पर रद्द किया गया कंपनी का एकरारनामा

विजय राय,बेनीपुर। जीवछ नदी बेनीपुर क्षेत्र के सोजाही घाट पर सीएम ग्रामीण योजना से बनने वाली पुल का मटेरियल उठाने का ग्रामीणों ने विरोध किया तथा इसकी शिकायत डीएम को आवेदन भेज कर किया है। साढ़े 10 माह पूर्व तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार ने पुल बनाने के कार्य का उद्घाटन किया था। सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बेनीपुर की देखरेख में पुल बना है। संबंधित संवेदक कार्य शुरू करने के लिए निर्माण सामग्री कार्यस्थल पर गिराया, लेकिन कार्य शुरू करने में काफी विलंब कर दिया। आर डब्ल्यूडी विभाग ने एजेंसी का एकरनामा रद्द कर दिया और हाई पावर कमेटी से निर्माण कार्य करवाने का स्वीकृति लेने का आदेश दिया।सूत्रों

के अनुसार गुरुवार को एजेंसी कर्मी कार्यस्थल से निर्माण सामग्री उठाने लगा, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों में भ्रम पैदा हो गया कि पुल निर्माण कार्य रद्द हो गया। ग्रामीण कार्य विभाग बेनीपुर के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने इस बाबत पूछने पर बताया कि निर्माण एजेंसी कार्य शुरू करने में काफी कोताही बरती इसलिए उसका इकरारनामा विभाग ने समाप्त कर दिया। पुनः हाई पावर कमेटी से एजेंसी को स्वीकृति लेना पड़ेगा। अन्यथा नए सिरे से निविदा निकाला जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।