
चोर समझ ग्रामीणों ने चार को पकड़ा
सिंहवाड़ा के विश्वनाथपट्टी गांव में चार युवकों को ग्रामीणों ने चोरी का आरोपी समझकर पकड़ लिया। पिछले सप्ताह गांव में हुई चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी पिटाई की। पुलिस ने पहुंचकर युवकों को...
सिंहवाड़ा। शंकरपुर पंचायत के विश्वनाथपट्टी गांव में गत 26 सितम्बर की देर रात गांव से निकल रहे चार युवकों को ग्रामीणों में चोर समझकर पकड़ लिया। पिछले सप्ताह पांच घरों में हुई भीषण चोरी से आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने चारों को अपने कब्जे में लिया। गांव में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अतरबेल-भरवाड़ा मुख्य सड़क को कोभी चौक के पास जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि विगत दिनों से चोरी की घटना बढ़ गई है। विश्वनाथपट्टी गांव में हाल के दिनों में पांच घरों में चोरी की घटना हुई।

पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के यजुआर थाना क्षेत्र निवासी एक बदमाश को गिरफ्तार भी किया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। सड़क जाम की सूचना मिलते दल-बल के साथ सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिये गए युवक विकास कुमार यादव, अंकित कुमार, सरोज यादव व राम सजीवन यादव को पूछताछ के बाद पीआर बांड पर मुक्त कर दिया गया है। बताया है कि इन युवकों की चोरी मामले में संलिप्तता नहीं है। ये युवक अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे। उन्हें चोर समझकर लोगो ने पकड़ लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


