कट्टा दिखाकर छीनी बाइक व मोबाइल, एफआईआर
थानाक्षेत्र के जोगियारा गांव में संवाददाता को जान से मारने और बाइक और मोबाइल लूटने की कोशिश, तीन महिला सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज।

जाले, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र के जोगियारा गांव निवासी स्व. कर्ण प्रसाद के पुत्र रमण प्रसाद सिंह ने स्थानीय थाना में कट्टा दिखाकर बाइक एवं मोबाइल लूटने तथा विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करने से संबंधित एक एफआईआर स्थानीय थाना में दर्ज करवाई है। इस मामले में तीन महिला सहित चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। घटना 28 मई की सुबह की बताई जा रही है। रमण ने एफआईआर में कहा है कि वह 28 मई की सुबह 7:30 अपनी बाइक से खेत होते हुए नवादा गांव जा रहा था, तो रास्ते में उसी गांव के स्व. स्वरूप मुखिया के पुत्र सेवक मुखिया, उसकी पत्नी रामदुलारी देवी, उसकी पुत्रवधू और पुत्री ने उसकी बाइक को घेर कर लाठी डंडे से मरने लगे और उनकी बाइक और मोबाइल फोन को छीन लिया।
विरोध करने पर सेवक मुखिया कट्टे से फायरिंग करने लगा। आरोपी महिलाएं उसकी आंखों में उंगली डालकर आंख फोड़ने की कोशिश करने लगी। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि इस मामले में पीड़ित रमण प्रसाद सिंह के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। अतिशीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


