Darbhanga News: जाले के स्कूलों का करें विकास : जीवेश

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: जाले विधायक जीवेश कुमार ने पटना में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र के विद्यालयों की स्थिति और आवश्यकताओं पर चर्चा की, और बेहतर शैक्षणिक वातावरण और संसाधनों के लिए सहयोग की अपील की। शिक्षा मंत्री ने विधायक के प्रस्तावों को गम्भीरता से सुना और मदद का आश्वासन दिया।

Darbhanga News: जाले के स्कूलों का करें विकास : जीवेश

Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। जाले विधायक सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने शुक्रवार को पटना में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के विद्यालयों की वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं से शिक्षा मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में ऐसी सुविधाएं विकसित हों, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक संसाधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का और अधिक सुंदर अवसर मिल सके। शिक्षा मंत्री ने विधायक के प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके प्रयासों में हरसंभव मदद करने का पूरा आश्वासन दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: जाले के स्कूलों का करें विकास : जीवेश