Darbhanga News: विक्की टीवीएस को भामाशाह सम्मान
हिन्दुस्तान, दरभंगा
Darbhanga News: दरभंगा में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में भटियारीसराय स्थित विक्की टीवीएस को 'भामाशाह पुरस्कार' मिला। पुरस्कार आकांक्षा महासेठ ने ग्रहण किया। पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने सम्मान प्रदान किया। एमडी अभिषेक कुमार ने कहा कि यह सम्मान टीम की मेहनत का परिणाम है।

Darbhanga News: दरभंगा। स्वतंत्रता दिवस पर पोलो मैदान स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में भटियारीसराय स्थित विक्की टीवीएस को उत्कृष्ट जीएसटी विवरणी व आईजीएसटी भुगतान के लिए ‘भामाशाह पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पुरस्कार आकांक्षा महासेठ ने ग्रहण किया। मुख्य अतिथि पथ निर्माण मंत्री सह प्रभारी मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने सम्मान प्रदान किया। एमडी अभिषेक कुमार ने कहा कि यह पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। सम्मान से टीम का उत्साह और बढ़ेगा। संस्थापक चेयरमैन गणेश महासेठ ने सभी कर्मियों को बधाई दी। समारोह में विधायक प्रो. विनय चौधरी, डॉ. मुरारी मोहन झा, ईश्वर मंडल, डीएम, एसएसपी आदि थे।
ये भी पढ़ें:भामाशाह सम्मान से नवाजे जाने पर खुशी


