कायस्थ क्लब ने धूमधाम से मनाया समारोह
दरभंगा में कायस्थ क्लब और युवराज कपिलेश्वर सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न व्यंजनों के साथ लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में कई प्रमुख नेता और क्लब के सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने रंगों के साथ होली का जश्न मनाया।

दरभंगा। कायस्थ क्लब की ओर से जीएम रोड स्थित एक होटल के सभागार में धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। तरह-तरह के व्यजनों का लुत्फ उठाकर लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। अभिषेक कुमार, अखिलेश कुमार लाल, आलोक कुमार, एके श्रीवास्तव, डॉ. मिहिर चंद्रा, सुरेंद्र कुमार (गार्ड साहेब) सहित क्लब के दर्जनों सदस्य अपने पूरे परिवार के साथ होली मिलन समारोह में शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दी। पूरा माहौल रंगों से सराबोर हो गया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई दरभंगा। युवराज कपिलेश्वर सिंह यूथ ब्रिगेड सेवा के तत्वाधान में दरभंगा राज सर्वे कार्यालय परिसर में संगठन के अध्यक्ष एवं दरभंगा राज ट्रस्ट के केयरटेकर संतोष सिंह के नेतृत्व में भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संतोष सिंह ने कहा कि युवराज कपिलेश्वर सिंह सामाजिक क्षेत्र और कार्यों में आगे बढ़कर सहयोग करते रहे हैं। आरके दत्ता ने कहा कि हम लोग इसी तरह होली का पर्व मनाएंगे। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ऊर्फ पिंकू सिंह, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पप्पू चौधरी, रंजन शर्मा, राहुल महासेठ, चंदन सिंह, पार्षद मुकेश महासेठ, मुकेश सिन्हा, मनोज शाह, मुरारी शर्मा, कन्हैया दुबे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



