ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाभारतीय संस्कृति का पोषक है विवि : वीसी

भारतीय संस्कृति का पोषक है विवि : वीसी

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के दरबार हॉल में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए वीसी प्रो. सर्वनारायण झा ने कहा कि यह विवि भारतीय संस्कृति का पोषक है। इसके ऊपर...

भारतीय संस्कृति का पोषक है विवि : वीसी
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाFri, 06 Sep 2019 05:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के दरबार हॉल में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए वीसी प्रो. सर्वनारायण झा ने कहा कि यह विवि भारतीय संस्कृति का पोषक है। इसके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसमें यहां के सभी विद्वान शिक्षक अपनी अहम भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि छात्र, शिक्षक एवं सभी कर्मियों को सत्य बोलना चाहिए, धर्म यानी प्रकृति का पालन करना चाहिए एवं स्वध्याय भी करना चाहिए। यही जीने की कला भी है। वीसी ने कम से कम षोडस संस्कार एवं दसकर्म की वीडियो तैयार कर विवि की वेबसाईट पर अपलोड करने की सलाह दी ताकि इसके माध्यम से भी लोग पंडितों के अभाव में कर्मकांडों का निष्पादन कर सकें। उन्होंने इस अवसर पर खासकर शिक्षकों व छात्रों से कैम्पस में सिर्फ संस्कृत में ही बोलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रोवीसी प्रो. चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि पूजा पाठ व वैदिक कर्मकांडों के निष्पादन कराने की भी जिम्मेदारी संस्कृत विश्वविद्यालय की है लेकिन इस ओर अगली पीढ़ी को तैयार करने में लगता है हम सभी पिछड़ रहे हैं।

उन्होंने छात्र व शिक्षकों के बीच समन्वय को बेहद ही जरूरी बताया। साथ ही कहा कि संस्कृत की जो भी आज समस्या हम सभी के सामने है उसके हल के लिए सबसे पहले छात्रों का विश्वास जीतना जरूरी है। पीआरओ निशिकांत ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक सीसीडीसी प्रो. श्रीपति त्रिपाठी के संचालन में हुए कार्यक्रम के दौरान प्रो. बौआनंद झा, प्रोक्टर प्रो. सुरेश्वर झा समेत अन्य कर्मी विनोद बिहारी लाल दास, कनीय अंकेक्षक अभिषेक झा एवं अभियंत्रण शाखा के शीतल शर्मा को वीसी एवं प्रोवीसी ने बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। स्वागत भाषण डॉ. नवीन झा ने दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन डीन प्रो. शिवाकांत झा ने सम्पादित किया। मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें