लनामिवि के सभी कॉलेज अब खुलेंगे छह मार्च को
दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में 5 मार्च को अवकाश रहेगा। होली के अवसर पर 2 से 4 मार्च तक अवकाश निर्धारित था, लेकिन दूर-दराज के शिक्षकों की कठिनाई को देखते हुए कर्मचारी संघ ने 5 मार्च को विवेकाधीन अवकाश की मांग की, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में पांच मार्च को अवकाश रहेगा। अब कॉलेज छह मार्च से खुलेंगे। विवि प्रशासन ने अवकाश की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी है। बता दें कि कॉलेजों में होली का अवकाश दो से चार मार्च तक निर्धारित था। दो मार्च को होलिका दहन तथा होली चार मार्च को होने के कारण दूर-दराज के शिक्षक एवं कर्मियों को पांच मार्च को कॉलेज पहुंचने में होने वाली कठिनाईयों के मद्देनजर कर्मचारी संघ ने कुलपति से पांच को विवेकाधीन अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
विवि की इस अधिसूचना से कॉलेज के शिक्षक-कर्मियों में खुशी की लहर है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


