
योगियारा स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदने पर दो छात्राएं हुईं जख्मी
दरभंगा के जोगियारा स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय दो छात्राएं गिरकर जख्मी हो गईं। पूजा कुमारी और गुड़िया कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर किया गया। पूजा को गंभीर चोट आई है, जबकि गुड़िया...
दरभंगा। सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड पर मंगलवार की दोपहर जोगियारा स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान प्लेटफॉर्म पर गिरने से दो छात्राएं जख्मी हो गईं। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें जाले पीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में दोनों का इलाज किया गया। उनकी पहचान जाले थाना क्षेत्र के खेसर निवासी भोगेंद्र साह की पुत्री पूजा कुमारी (21) और वहीं के विशेश्वर साह की पुत्री गुड़िया कुमारी (17) के रूप में की गई है। इनमें से पूजा कुमारी के सिर के पिछले भाग में गंभीर चोट आई है। उसके सिर पर कई स्टिच दिए गए।

वहीं, गुड़िया के शरीर के कई हिस्से पर अंदरूनी चोट आई है। इमरजेंसी विभाग में गुड़िया कुमारी ने बताया कि वह पुपरी में एलएम हाई स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसने बताया कि वह पूजा के साथ घर से टेंपो से पुपरी स्थित स्कूल गई थी। वहां से घर लौटने के लिए वे दोनों जनकपुर रोड (पुपरी) स्टेशन पर ट्रेन पर सवार हुई थीं। स्टेशन पर पूछने पर एक यात्री ने बताया कि ट्रेन जोगियारा स्टेशन पर रुकती है। उसने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेन होने के कारण वह जोगियारा में नहीं रुकी। ट्रेन को रुकते नहीं देख वे घबरा गईं। इसी बीच स्पीड कम होने पर वे लोग ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर कूद गईं। प्लेटफॉर्म पर सिर के बल गिरने से वे जख्मी हो गईं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




