ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगा दो महिला मुखिया कुर्सी बचाने में कामयाब

दो महिला मुखिया कुर्सी बचाने में कामयाब

तारडीह। प्रखंड की दो पंचायतों की महिला मुखिया अपना किला बचाने में कामयाब रहीं।...


दो महिला मुखिया कुर्सी बचाने में कामयाब
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाSat, 23 Oct 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

तारडीह। प्रखंड की दो पंचायतों की महिला मुखिया अपना किला बचाने में कामयाब रहीं। वहीं तीन पुरुष निवर्तमान मुखिया अपना किला बचाने में सफल रहे। तारडीह प्रखंड की कुल 14 पंचायतों में नौ में नए प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। लगमा पंचायत में निवर्तमान मुखिया रामाश्रय चौधरी, राजाखड़वार पंचायत में निवर्तमान मुखिया सुरेश सिंह, इजरहटा पंचायत में निवर्तमान मुखिया महमूद आलम, महथौर पंचायत में निवर्तमान मुखिया जानकी देवी, बैका पंचायत में निवर्तमान मुखिया शाहिदा प्रवीण दूसरी बार लगातार जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं। पोखरभिंडा पंचायत की निवर्तमान मुखिया घुटरी देवी, नारायणपुर -शेरपुर पंचायत की निवर्तमान मुखिया सुनीता देवी, कैथवार पंचायत के निवर्तमान मुखिया मिथिलेश सिंह, बिशहथ-बथिया पंचायत के निवर्तमान मुखिया गजेन्द्र साहू, कठरा पंचायत की निवर्तमान मुखिया इन्द्रकली देवी, ककोढ़ा पंचायत के निवर्तमान मुखिया मो. अख्तर, ठेंगहा पंचायत की निवर्तमान मुखिया जुलेखा खातून, कुर्सो-मछैता पंचायत की निवर्तमान मुखिया मोती देवी, नदियामी पंचायत की निवर्तमान मुखिया तारा देवी अपना किला को बचाने में असमर्थ रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें