ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाअगलगी की घटनाओं में दर्जनभर घर जले, लाखों की क्षति

अगलगी की घटनाओं में दर्जनभर घर जले, लाखों की क्षति

इटहर पंचायत के बरनियां गांव में शनिवार की शाम अगलगी की घटना में पांच घर जलकर राख हो गये। जानकारी के अनुसार रामनारायण राय के घर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते जगदीश राय, लालन राय व महादेव राय का...

अगलगी की घटनाओं में दर्जनभर घर जले, लाखों की क्षति
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाSun, 24 Mar 2019 06:09 PM
ऐप पर पढ़ें

इटहर पंचायत के बरनियां गांव में शनिवार की शाम अगलगी की घटना में पांच घर जलकर राख हो गये। जानकारी के अनुसार रामनारायण राय के घर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते जगदीश राय, लालन राय व महादेव राय का घर जलकर राख हो गया। वहीं म. सुधा देवी के मवेशी का घर भी आग की भेंट चढ़ गया।

आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि घर में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गये। |इसके साथ ही रामनारायण राय की आटा चक्की मशीन और लालन राय के घर में रखा सेटरिंग का सभी समान जल गया। आग पर ग्रामीणों ने साहस का परिचय दिखाते हुए चापाकल के पानी से कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया। जानकार लोगों की मानें तो शाम का समय होने के कारण पछिया हवा की रफ्तार कम थी नहीं तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। इस संबंध में सीओ ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। जांचोपरान्त हर सम्भव सहायता राशी दी जाएगी।

हनुमाननगर: बिशनपुर थानाक्षेत्र के रुपौली गांव में खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिन्गारी से लगी आग में शनिवार की देर शाम दो घर जलकर खाक हो गये। ग्रामीणों ने निजी पंपसेट के सहारे किसी तरह काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालेश्वर पासवान के घर में महिलाएं खाना बना रही थी। अचानक चूल्हे से निकली चिन्गारी से पूरे घर में आग की लपटें फैल गई।

आग की भयावहता ऐसी कि जबतक आसपास के लोग पहुंचते आग ने अशोक पासवान के घर को भी अपने आगोश मे ले लिया। अग्निकांड में दोनों घर और उसमें रखा सारा अन्न वस्त्र और बर्तन धू-धू कर जल गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सीओ कैलाश चौधरी को दी। सीओ और राजस्व कर्मचारी घटनास्थल के लिये निकले, पर समाचार प्रेशण तक वे घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे।

लहेरियासराय: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव के बीवी टोल में शनिवार की रात आग लगने से एक घर जल गया। आग लगने से रामानंद चौधरी का पुत्र मुरारी चौधरी के घर में रखे भूसा, अनाज सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गये। घरवालों ने दावा किया है कि उनकेेेे घर में रखा लगभग तीन लाख का सामान जल गया। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। संसू

गौडा़बौराम अंचल के बाथ गांव में बीती रात हुई अगलगी की घटना में तीन घर जलकर राख हो गए। इसमें लाखों रुपये मूल्य की सम्पत्ति की क्षति हुई है। आग बुझाने के क्रम में गृहस्वामी विजय झा भी आग से झुलस गये। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के वाद आग की लपटों पर काबू पाया। तब तक तीन घर जलकर राख हो गए। ग्रामीण घूरन पासवान ने बताया कि आग कैसे लगी तत्काल लोगों को पता नहीं चल सका है। आग लागले हो, का हल्ला सुनकर जब तो लोग जुटे तब तक विनोद झा एवं उसके दो अन्य पड़ोसियों के घर आग की लपटों में पूरी तरह जल गये। आग बुझाने के क्रम में गृहस्वामी विनोद झा भी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गये। अंचलाधिकारी के निर्देश पर पीड़ित परिवारों के बीच तत्काल पॉलिथिन शीट का वितरण किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें