दो ट्रकों की टक्कर में चालक की स्थिति गंभीर

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

सिंहवाड़ा में दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर कंसी चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक फरार हो गया जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

दो ट्रकों की टक्कर में चालक की स्थिति गंभीर

सिंहवाड़ा। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर कंसी चौक के पास गुरुवार को आगे चल रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सिमरी पुलिस एवं ग्रामीणों ने मशक्कत कर ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। बताया गया है कि वहां से उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि एक ट्रक मुजफ्फरनगर की ओर आगे चल रहा था।

एकाएक ट्रक के चक्के का हवा कम होते ही उसकी रफ्तार कम हो गई। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने आगे चल रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे वाला ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया, जबकि पीछे वाला कंटेनर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे जाकर रुक गया। क्षतिग्रस्त ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। घटना के समय हुई जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में फंसे चालक की मदद शुरू कर दी। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कारवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।