ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगादरभंगा जंक्शन परिसर में लहरा रहा फटा तिरंगा

दरभंगा जंक्शन परिसर में लहरा रहा फटा तिरंगा

दरभंगा जंक्शन पर कई दिनों से फटा हुआ तिरंगा लहरा रहा है। गांधी जयंती के अवसर पर भी यही तिरंगा लहराता रहा। बुधवार को दरभंगा जंक्शन पर पहुंचे सांसद गोपाल जी ठाकुर की ओर से तिरंगे के नीचे बने बागीचे के...

दरभंगा जंक्शन परिसर में लहरा रहा फटा तिरंगा
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाFri, 04 Oct 2019 02:49 PM
ऐप पर पढ़ें

दरभंगा जंक्शन पर कई दिनों से फटा हुआ तिरंगा लहरा रहा है। गांधी जयंती के अवसर पर भी यही तिरंगा लहराता रहा। बुधवार को दरभंगा जंक्शन पर पहुंचे सांसद गोपाल जी ठाकुर की ओर से तिरंगे के नीचे बने बागीचे के उद्घाटन के समय इस पर सवाल उठाया गया। मौजूद अधिकारियों ने कहा कि तिरंगे के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मुख्यालय को दे दी गई है।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर बिहार के चुनिंदा स्टेशनों पर इस तरह का तिरंगा लगाया गया है। इनमें दरभंगा जंक्शन भी शामिल है। तिरंगे की देखरेख की जिम्मेदारी आरपीएफ की है। तिरंगा बदलने की प्रक्रिया समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय से होती है। इस संबंध में दरभंगा जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर बलराम प्रसाद ने कहा कि तिरंगे के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। इसे बदलने की प्रक्रिया पर कार्य चल रहा है। शीघ्र इसे बदल दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें