Tributes Pour in for Renowned Journalist Dr Sankarshan Thakur s Demise संकर्षण ठाकुर के निधन पर जताया शोक, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsTributes Pour in for Renowned Journalist Dr Sankarshan Thakur s Demise

संकर्षण ठाकुर के निधन पर जताया शोक

दरभंगा में प्रसिद्ध पत्रकार डॉ. संकर्षण ठाकुर के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे पक्षधर थे। उनके काम को राष्ट्रीय स्तर पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाTue, 9 Sep 2025 02:36 AM
share Share
Follow Us on
संकर्षण ठाकुर के निधन पर जताया शोक

दरभंगा। देश-विदेश में प्रख्यात पत्रकारिता के क्षेत्र में मिथिला की बौद्धिक क्षमता को स्थापित करने वाले डॉ. संकर्षण ठाकुर के निधन पर भाजपा नेताओं ने दुख प्रकट किया है। सांसद तथा लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे हितैषी थे तथा उनकी कलम में उम्मीद और आलोचना का बेहतर संतुलन था। भोपाल गैस त्रासदी, 1984 के दंगे, श्रीलंका व कारगिल युद्ध जैसे संवेदनशील मुद्दों पर उनके काम को देश स्तर पर सराहा गया था। उनका निधन मिथिला क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। संकर्षण के निधन से जाले में शोक की लहर जाले।

वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर (63) के निधन की खबर सोमवार को जाले क्षेत्र में आते ही शोक की लहर दौड़ गई। संकर्षण ठाकुर मूल रूप से नगर पंचायत सिंहवाड़ा निवासी जाने-माने पत्रकार स्व. जनार्दन ठाकुर के पुत्र थे। उनके सहपाठी राजेश ठाकुर बताते हैं कि संकर्षण ठाकुर को पक्षियों में उल्लू काफी पसंद था। उनके निधन पर साहित्यकार सह चौधरी कौशल किशोर ठाकुर, मनोरंजन ठाकुर, क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री जीवेश कुमार, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा सहित दर्जनों लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।