राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सह उपवास कार्यक्रम हुआ
दरभंगा में महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभी ने उपवास रखा और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने गांधी जी के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यालय में भी श्रद्धांजलि दी गई।

दरभंगा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सह उपवास कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता ई. कामेश्वर झा ने की। सभी लोगों ने उपवास रखकर तथा मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राम पुकार चौधरी, रीता मिश्रा, रमन कुमार झा, अखिलेश कुमार चौधरी, मो. वसीम अहमद सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ई. कामेश्वर झा ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और मानवता की सर्वोच्च मिसाल है।
वक्ताओं ने दोहराया कि गांधी जी के सिद्धांतों को अपनाकर ही हम सशक्त, शांतिपूर्ण और भाईचारा वाला समाज बना सकते हैं। वहीं, बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 79वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, कांग्रेस प्रवक्ता मो. असलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेजनागमनी, प्रो. मिथिलेश यादव, नारायण पासवान, डॉ. सुरेश राम, प्रो. शिवनारायण पासवान आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपिता की तस्वीर पर किया माल्यार्पण लहेरियासराय। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर डॉ. आम्बेडकर सभागार में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें डीएम कौशल कुमार, डीडीसी स्वप्निल, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, पवन कुमार, नजारत उपसमाहर्ता सहित तमाम पदाधिकारियों व कर्मियों ने राष्ट्रपिता की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद लहेरियासराय टावर स्थित बापू की प्रतिमा पर अधिकारियों ने माल्यार्पण कर तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




