Tribute to Martyrs of Pahalgam Terror Attack Candle March and Mourning Ceremony पहलगाम हमले के मृतकों को कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsTribute to Martyrs of Pahalgam Terror Attack Candle March and Mourning Ceremony

पहलगाम हमले के मृतकों को कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकवादी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने कर्पुरी चौक पर कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर दो मिनट का...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 1 May 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
पहलगाम हमले के मृतकों को कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट ) कर्पुरी चौक पर श्रद्धांजलि दी और मृतकों के प्रति शोक जताया। इससे पूर्व कर्मचारियों ने डीएमसीएच के बच्चा वार्ड कर्पूरी चौक तक कैंडल मार्च किया। इसके बाद कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर कर दो मिनट का मौन रखा।कैंडल मार्च का नेतृत्व महासंघ अध्यक्ष योगेन्द्र राम, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार भारती, सचिव संतोष कुमार उर्फ गुड्डू पासवान, संतोष मंडल, विनोद राय, शिवजी कामती एवं एक्टू जिलाध्यक्ष भोला पासवान ने किया। मौके पर लक्ष्मी यादव, ललन राम, महेश मंडल, अमरदीप झा, सुशीला देवी,त्रिवेणी देवी, शीला देवी, मरनी देवी, मुन्नी देवी, शोभा देवी, सुधीरा देवी, वीणा श्रीवास्तव, शीला देवी, रीता देवी, मुन्ना मल्लिक आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।