संस्थान ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Feb 22, 2026 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने 1952 में बांग्लादेश में मातृभाषा के लिए शहीद हुए युवाओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मैथिली भाषा की स्थिति पर चिंता जताते हुए युवाओं से इसके विकास में आगे आने का आह्वान किया।

संस्थान ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने 1952 में बांग्लादेश में भाषा आंदोलन के दौरान अपनी मातृभाषा के लिए शहीद हुए युवाओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मैथिली की यथास्थिति पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए मैथिली भाषा के विकास की लड़ाई में युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। मौके पर अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नारायण राम, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. महानंद ठाकुर, डॉ. उदय कांत मिश्र, मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, प्रो. विजय कांत झा, विनोद कुमार झा, दुर्गा नंद झा, नवल किशोर झा, डॉ. आशीष चौधरी आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।