जनसंघकालीन कार्यकर्ता के निधन से शोक की लहर
बहेड़ी के भाजपा नेता रविंद्र प्रसाद सिंह का निधन क्षेत्र में शोक का कारण बना। उनके अंतिम संस्कार में कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, लहेरियासराय में अधिवक्ता देवेंद्र कुमार मिश्र की मृत्यु पर...

बहेड़ी। प्रखंड के जोरजा निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक व जनसंघकालीन कार्यकर्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र प्रसाद सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने कहा कि हमने सच्चे साथी को खो दिया। इनका निधन भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चंद्रमाधव सिंह व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी यादव ने कहा कि दरभंगा भाजपा की रीढ़ टूट गई है। हम लोगों ने सशक्त अभिभावक को खो दिया। दिवंगत नेता के पुत्र भाजपा जिला प्रवक्ता शिवशंकर सिंह ने कहा कि पिताजी ने ताउम्र समाज की सेवा की। चितरगंद सिंह, पंकज सिंह, रविन्द्र शर्मा एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अधिवक्ता के निधन पर हुई शोक सभा : लहेरियासराय। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में मंगलवार को अधिवक्ता देवेंद्र कुमार मिश्र के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी। महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहे। सभा में अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी, श्याम बिहारी रॉय, संतोष कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार झा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।