तीन हिस्सों में कटा युवक का शव

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा में चट्टी गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय अमित कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके टैटू से हुई। परिवार ने बताया कि अमित मोमोज बेचता था और उसके लापता होने पर खोजबीन की जा रही थी। इस दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

तीन हिस्सों में कटा युवक का शव

दरभंगा। दरभंगा-लहेरियासराय रेल खंड पर चट्टी गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से बेंता थाना क्षेत्र के भटवा पोखर निवासी अशोक राम के पुत्र अमित कुमार (26) की मौत हो गई। हादसे के घंटों बाद इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। दर्जनों परिजन रोते- बिलखते हुए बुधवार को डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंच गए। मंगलवार की देर शाम ट्रेन के नीचे आने से युवक का शरीर तीन हिस्से में कट गया था। दोनों हाथ पर बने टैटू से शव की पहचान की गई। मृतक की बहन निशा कुमारी ने बताया कि अमित भटियारीसराय में ठेले पर मोमोज बेचता था।

मंगलवार को उसने दुकान नहीं लगाई थी। वह शाम को करीब साढ़े चार बजे घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला चला। उसका मोबाइल फोन लगातार बंद मिल रहा था। इसी बुधवार को सूचना मिली कि चट्टी गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला है। ये जानकारी मिलने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उसके हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान की गई।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अमित की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी बार-बार बेहोश हो रही है। उसका पांच साल का बेटा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsDarbhanga Newsतीन हिस्सों में कटा युवक का शव