ट्रेन की ठोकर से अज्ञात युवक की मौत

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा-लहेरियासराय रेल खंड पर गुरुवार को ट्रेन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को डीएमसीएच भेजा। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन उसकी जेब से एक मोबाइल नंबर मिला। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।

ट्रेन की ठोकर से अज्ञात युवक की मौत

दरभंगा। दरभंगा-लहेरियासराय रेल खंड पर गुरुवार की सुबह दोनार व अललपट्टी गुमती के बीच ट्रेन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बहादुरपुर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को डीएमसीएच भेजा। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी जेब से कागज का टुकड़ा मिला जिसपर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था।पुलिस ने जब नंबर पर फोन किया तो उधर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। मृतक के शरीर पर काले रंग का पैंट और सफेद रंग की टी शर्ट पाई गई। पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।