दाइंग में ट्रैक्टर पलटने से चालक की गई जान

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के दाइंग गांव में सोमवार को एक ट्रैक्टर पलटने से चालक कमलेश शर्मा की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमलेश शर्मा की उम्र 25 वर्ष थी और...

दाइंग में ट्रैक्टर पलटने से चालक की गई जान

दरभंगा। पतोर थाने के दाइंग गांव में सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर पलटने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान भाग्य नारायण शर्मा के पुत्र कमलेश शर्मा (25) के रूप में की गई। बताया जाता है कि गांव में कमला मंडप के पास ट्रैक्टर पलट गया था। चालक ट्रैक्टर के नीचे दबकर बुरी तरह जख्मी हो गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।