Darbhanga News: सिंहवाड़ा:कलिगांव में करंट लगने से मजदूर की हुई मौत
Darbhanga News: सोमवार को बिरौल में करंट लगने से 26 वर्षीय मजदूर चंदन दास की मौत हो गई। वह छात्रावास के निर्माण कार्य के दौरान 11 हजार केवी लाइन के सम्पर्क में आ गया। इलाज के लिए सीएचसी ले जाने पर उसे मृत घोषित किया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र की कलिगांव पंचायत के बिरौल में सोमवार को करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक 26 वर्षीय चंदन दास बताया गया है। परिजनों ने बताया कि कलिगांव और बिरौल के बीच एक छात्रावास का निर्माण हो रहा है। इसी जगह पर कार्य करने के दौरान लोहे की छड़ को उठाने के क्रम में ऊपर से गुजर रहे 11 हजार केवी लाइन के सम्पर्क में वह आ गया। इससे चंदन को करंट लग गया। करंट लगते ही वह छटपटाने लगा। जैसे-तैसे मौके पर जुटे अन्य मजदूरों एवं ग्रामीणों ने उसे तार के संपर्क से हटाकर इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। वहां जांच के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर सिंहवाड़ा पुलिस भी पहुंच गई। सीएचसी परिसर में लाश रखकर लगभग दो ढाई घंटे तक ठेकेदार पंचायत प्रतिनिधि एवं मृतक के परिजनों के बीच बाद संवाद चलता रहा। इसके बाद मृतक के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इधर, पुत्र के मौत की खबर लगते ही मां मरनी देवी व पत्नी चंद्रकला देवी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि चंदन की शादी ढाई वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी एक वर्षीया बेटी का नाम शिवानी बताया गया है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस जुट गई कार्यवाही में
ट्रक के आगे कूदी युवती, लोगों ने बचायी जान
सिंहवाड़ा। दरभंगा के एक कॉलेज से घर लौट रही थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की अतरबेल-भरवाड़ा पथ पर सोमवार को पनिशल्ला के पास चलते हाईवा ट्रक के आगे कूद गई। हाईवा के चालक ने ब्रेक लगाकर युवती की जान बचायी। इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने लड़की को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है। एकाएक हुई इस घटना के संबंध में परिजन भी लड़की से जानकारी ले रहे हैं.
धंधेबाज का फरार होना
शराब लदी स्कूटी छोड़ भागा धंधेबाज
सिंहवाड़ा। अतरबेल-भरवाड़ा एसएच पर सोमवार को सिंहवाड़ा में वाहन चेकिंग होते देख सामने से आ रहा धंधेबाज शराब लदी स्कूटी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने स्कूटी सहित 16 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। मौके से धंधेबाज स्कूटी छोड़ भाग निकला। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

